सलोन के सभी स्कूल के प्रबंधकों तीन माह की फीस माफ करने के लिए निवेदन किया-आशा किशोर
नीलम ब्यूरो रायबरेली, दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र
सलोन/रायबरेली! पूर्व विधायक आशा किशोर ने सलोन के सभी स्कूल के प्रबंधकों से निवेदन किया कि
वर्तमान में पूरा विश्व एक महामारी के दौर से गुजर रहा है। लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या है। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन लोगों को सहयोग करें और तीन माह की फीस माफ कर दें। इससे आम जन को काफी राहत मिलेगी। यह मानवता की रक्षा के लिए बड़ा कदम होगा और हमारी आने वाली पीढ़ी इस सहयोग का सम्मान करेगी।और मैं अखिलेश जी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में उन सभी स्कूलों को जिन्होंने करोना काल में लोगों का और विद्यार्थियों का सहयोग किया उनको सम्मानित करने का काम करूंगी।और आप सभी से सहयोग की कामना करती हूं !

0 टिप्पणियाँ