रक्षाबंधन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के कौशलों में निपुणता आएगी-सूर्यांश
रायबरेली!
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली द्वारा रक्षाबंधन के पुनीत अवसर पर स्वनिर्मित राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कला मंच द्वारा किया गया।आयाम के जिला संयोजक शिवांशु वर्मा ने बताया कि इसमें प्रतिभागी अपने घर पर राखी बनाकर उस स्वनिर्मित राखी के साथ अपनी फोटो व नाम,शिक्षा 1 अगस्त तक व्हाट्सएप नम्बर 6393746394 व 9170800685 पर भेज सकते हैं।निर्णय में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार व अन्य सभी को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।सूर्यांश सिंह चौहान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा व विद्यार्थियों के कौशलों में निपुणता आएगी।प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सम्पर्क सूत्र 9305426242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ