समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटा पत्रिका
दैनिक दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र
शुकुल बाजार अमेठी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा जारी पत्रिका आह्वान का वितरण विकासखंड के ग्राम सभा मवैया रहमत गढ़ के मवैया गांव में किया गया । विधानसभा जगदीशपुर के विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बक्स पासी के नेतृत्व में विकासखंड के ग्राम सभा मवैया रहमत गढ़ के गांव मवैया मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आवाहन पर आवाहन पत्रिका घर घर जाकर वितरित की गई। विधानसभा अध्यक्ष हनुमान बख्श पासी ने कहा कि भाजपा शासन में समाज का हर तबका परेशान और असुरक्षित महसूस कर रहा है ।इनके सभी कदम सामाजिक न्याय एवं लोकतन्त्र के विरोध में उठाए गए । भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा की बुनियाद ही नकारात्मक रही है । वहीं ब्लॉक अध्यक्ष राज भवन पाल ने कहा कि सामाजिक सद्भाव की कीमत पर राजनीतिक लाभ प्राप्त करना और विकास अवरुद्ध करने की साजिश करना भाजपा का एजेंडा है । और उन्होंने पीड़ित, दुखी और असहाय लोंगो की यथासम्भव मदद करने की अपील की । इस मौके पर प्रमोद यादव साहिल राज करन यादव रामफेर यादव विंध्या तिवारी रंजीत पासी सचिन पासी त्रिभुवन यादव आदि समाजवादी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ