ईओ ने निजी संसाधनों से तालाब को कराया प्रदूषण मुक्त
सीमित निजी संसाधनों से तालाबों की साफ-सफाई का अभियान शुरू
ई ओ की पहल पर कस्बे वासियों ने की सराहना
मुसाफिरखाना (अमेठी)
आदर्श नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 में निर्मित तालाब को प्रदूषण मुक्त साफ सुथरा व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य अधिशासी अधिकारी रेणुका एस कुमार के निर्देशन एवं उनकी पहल पर सीमित निजी संसाधनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से तालाब की साफ सफाई का अभियान चलाया गया।
      बरसात के मौसम में कस्बे वासियों की सुरक्षा की दृष्टि से नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 में निर्मित तालाब को स्वच्छ व निर्मल प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से अधिशासी अधिकारी रेणुका एस कुमार के निर्देशन एवं स्थानीय लोगों के सीमित निजी संसाधनों के सहयोग से तालाब की साफ सफाई का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कराया गया इस दौरान स्वच्छता अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने अधिशासी अधिकारी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य में सभी को पहल करनी चाहिए आगे आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए एवं स्वच्छता के प्रति एक दूसरे को जागरूक करना चाहिए जिससे लोग स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें इसी क्रम में आदर्श नगर पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत हो रहे नाले के निर्माण का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी रेणुका एस कुमार ने संबंधित कर्मियों एवं ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की कड़ी हिदायत दी
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह नगर पंचायत लिपिक मंगली प्रसाद श्रीवास्तव सफाई नायक रामनरेश राहुल अमरनाथ राजकुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय -स्वच्छता के प्रति कस्बे वासियों को जागरूक करती अधिशासी अधिकारी रेणुका एस कुमार व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ