बाग में फंदे से लटका मिला बालिका का शव
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका की लाश उसके घर के कुछ दूर पर स्थित बाग में फंदे से लटकी मिली। परिजन के द्वारा खोजबीन पर पेड़ पर लटकी लाश देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 18 वर्षीय बालिका की मौत क्यों और कैसे हुई है, इसे लेकर लोग सवाल कर रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।
बुधवार को बालिका सीमा (18) पुत्री राम उजागिर निवासी रामपुर अहिरौली मजरा दूबे का पुरवा थाना हैदरगंज का नजारा देख सकते में आ गए। परिजन ने पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकी पुत्री का शव देख पैरों तले जमीन खिसकती नजर आयी, और रोते बिलखने की आवाज सुनकर जब ग्रामीण वहां पर गये तो दृश्य देख अचंभित रह गए।
हादसे की सूचना से पुलिस को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटका शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीण यह समझ नहीं पा रहे हैं कि युवती ऊंचे पेड़ की डाल से कैसे झूली होगी। हैदरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि युवती की हत्या हुई है य उसने आत्महत्या किया है, रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता

0 टिप्पणियाँ