कांग्रेस का उपवास, सरकार के लिए चेतावनी कांग्रेस का 17 ब्लाकों में एक साथ उपवास कार्यक्रम सफल

कांग्रेस का उपवास, सरकार के लिए चेतावनी
कांग्रेस का 17 ब्लाकों में एक साथ उपवास कार्यक्रम सफल


अमेठी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार की पोल खोलो अभियान के तहत उपवास कार्यक्रम का आयोजन अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को सत्रह ब्लाकों में आयोजित किया गया जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, जिला उपाध्यक्ष माता प्रसाद वैश्य, टीएन त्रिपाठी, विनोद मिश्र, डा0 नरेन्द्र मिश्र, डा0 अरविन्द्र चतुर्वेदी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामबरन कश्यप, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह तिलोई, विनोद मिश्र पूर्व विधायक राधेश्याम कनोजिया, मोहम्मद नईम, तुलसीराम पासी, धर्मराज बहेलिया, पुष्पा दूबे आदि ने उपवास कार्यक्रम की शुरुआत में गौरीगंज केंद्रीय कार्यालय में शामिल हुए इस दौरान डीजल, पेट्रोल के दाम वापस ले सरकार के लिए गगन भेदी नारे लगे। सरकार के पोल खोलो अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिले के ब्लाक कांग्रेस कमेटी भेटुआ अध्यक्ष कृपा शंकर यादव की अगुवाई में कार्यक्रम किया गया। जिसमें कांग्रेस सेवा दल युवा जिलाध्यक्ष अजीत यादव, ब्लाक महामंत्री जगदीश सिंह, पंकज यादव, दिनेश यादव, हरिशंकर सिंह, आदि नेता मौजूद रहे। अमेठी में डां नरेंद्र कुमार मिश्र, अनिल शुक्ल, दिनेश तिवारी, अशोक कुमार शुक्ल, राम केदार पासी, मो फारूक अहमद बाबर, भारत धुरिया, उदय राज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलावती मौर्य आदि उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए।                       संग्रामपुर में हीरा मणि कनौजिया, सुरेश, बिनोद मिश्र, सभाजीत शुक्ल, आदि रहे। भादर में ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, डां अरविन्द चतुर्वेदी, देवेन्द्र कुमार सिंह, सुनील सिंह, अशोक कुमार सिंह हिटलर, महेंद्र बरनवाल आदि रहे। जिसे के जामो, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, बाजार शुकुल, सिंहपुर, शाहगढ, बहादुरपुर, तिलोई, आदि सत्रह ब्लाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ