नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
शिवगढ़ रायबरेली
शनिवार को ब्लॉक परिसर में युवाओं ने शर्ट उतारकर राशन किट वितरण में हुई धांधली का विरोध करते हुए जांच कराने की मांग की। विदित है कि विकास क्षेत्र शिवगढ़ में कोरोना वायरस के चलते घोषित लाक डाउन के बीच ब्लॉक शिवगढ की 43 ग्राम पंचायतों मे पहले चरण में कुल 852 प्रवासी आये थे जिन्हें 5 स्कूलो मे संस्थागत क्वारेंटाईन किया गया था उन सभी के 14 दिन पूर्ण होने पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घरों को इस हिदायत के साथ भेजा गया था कि वे घर में भी 14 दिन अलग रहेंगे l इसके लिये उन्हें 15 दिनों की एक राशन किट भी बीडीओ द्वारा उन सबके घर भिजवाई गयी थी l बाद में 2978 प्रवासी फिर आ गये जिन्हें नये नियम के तहत घर पर ही 21 दिनों का होम क्वारेंटाईन किया गया l इसके लिये गांवो मे प्रधान की अध्यक्षता में निगरानी समितियों का गठन किया गया l जिनके द्वारा आशा बहू की सूचना पर उन सबका स्वास्थ्य परीक्षण और किट देने की व्यवस्था की गयी थी l परंतु इनमे से ज्यादातर प्रवासियों को अभी तक राशन किट नहीं मिल पायी है l तो वही शनिवार को क्षेत्र के युवाओं ने शर्ट उतारकर ब्लॉक प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से मांग की जो राशन किट बांटी गई थी उसमें धांधली हुई है ग्राम प्रधान व क्षेत्र के लोगों से के सहयोग से क्वारंटाइन सेंटरों में जो अनाज वितरण किया गया था उसमे भी खूब धांधली हुई है इसकी भी जांच होनी चाहिए जिसको लेकर क्षेत्र के युवा विपिन सिंह, शिवम सिंह चौहान शिवम गुप्ता अरविंद सिंह राम सजीवन और धर्मेंद्र सिंह आदि लोगों का कहना है कि प्रवासी मजदूरों को दी गई कीट में धांधली हुई हैं जिसकी जांच तत्काल होनी चाहिए। 3828 प्रवासियों मे अभी हज़ारों प्रवासी किट के इंतजार में हैं lखंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मानक के साथ किट का वितरण किया गया है। जहां तक प्रवासियों को राशन किट न मिलने की बात है तो बता दे कि 834 किटों को उधार लेकर बंटवा दिया गया था जिसका दस लाख का भुगतान नहीं हुआ इसलिए ठेकेदार ने उधार देने से मना कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ