गलतेश्वर धाम पर विश्व योगा दिवस के रूप योग दिवस मनाया गया-पवन कुमार अग्रहरि
डीह/रायबरेली!
प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्ष पवन कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में डीह के गलतेश्वर धाम पर विश्व योगा दिवस के रूप योग दिवस मनाया गया गलतेश्वर धाम पर कई व्यापारी ने जाकर योग दिवस मनाया वेदों में पाया जाता है कि ऋषि-मुनियों ने बड़े-बड़े कार्य योग के तपोबल से किया है योग एक ऐसा साधन है जिससे लोगों का शरीर स्वस्थ रहता है मानसिक विकास होता है व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन अग्रहरी ने कहां की बीमारी से मुक्त रहने का योग ही एक ऐसा साधन है अग्रहरी ने कहां कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं बाबा श्री रामदेव महाराज जी जिनके कुशल नेतृत्व से पूरा विश्व आज के दिन योग दिवस के रूप में 21 जून को मनाता है । और योग शिक्षक के रूप में राम लखन गुप्ता जी ने कहा की योग करने से लोग शारीरिक रूप से फिट रहते हैं एवं मानसिक रूप से दुरुस्त रहेंगे उन्होंने बताया कि सभी को योग करना चाहिए इसमें कोई जाति धर्म का भेद नहीं है कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम लखन गुप्ता भागीरथी गुप्ता शिव प्यारे अग्रहरी डॉ शिव सागर अग्रहरी हरिओम अग्रहरी राजेन्द्र अग्रहरी नंद कुमार पाल अजय रावत पृथ्वी पाल मोहम्मद चांद तनवीर हसन उमेश सोनी रमेश यादव आदि लोग रहे मौजूद

0 टिप्पणियाँ