दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं ने फादर्स डे के अवसर पर पोस्टर व ग्रीटिंग्स के माध्यम से किया अपने अपने पिता का सम्मान

दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं ने फादर्स डे के अवसर पर पोस्टर व ग्रीटिंग्स के माध्यम से किया अपने अपने पिता का सम्मान

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


रायबरेली! 
भगवान का दिया इस धरती पर सबसे कीमती तोहफा पिता हैं इस कथन को सार्थक करते हुए
दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज जवाहर विहार कॉलोनी के छात्र छात्राओं ने फादर्स डे पर अपने पिता को ग्रीटिंग्स, हस्त निर्मित वस्तुएं व पोस्टर बनाकर भेंट किए। विद्यालय के शिक्षकों ने सभी छात्र छात्राओं को फादर्स डे पर अपने पिता को ग्रीटिंग्स पोस्टर्स वह हैंडमेड वस्तुएं गिफ्ट करने के लिए प्रेरित किया व इन्हें बनाने में ऑनलाइन मदद भी की। विद्यालय की छात्रा आंचल गौतम ने अपने पिता को पोस्टर बनाकर उपहार स्वरूप दिया। आंचल गौतम के पिता ने विद्यालय द्वारा की गई इस पहल को सराहनीय बताया। विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र अजय भारती ने फादर्स डे के अवसर पर अपने दिवंगत पिता को पोस्टर्स के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के अभिभावक संतोष शर्मा ने अपने बच्चों के द्वारा प्राप्त किए उपहार के बदले बच्चों को आशीर्वाद दिया व कहा कि विद्यालय नित नए नए कार्यों के माध्यम से बच्चों को सामाजिक व परिवार को महत्व देने में रुचि उत्पन्न करते हैं। विद्यालय के संचालक देवेंद्र शुक्ला ने फादर्स डे के अवसर पर अपने दिवंगत पिता स्व0 उमाकांत शुक्ल को याद करते हुए कहा कि हम सबको अपने माता पिता की सदैव आज्ञा का पालन व सम्मान करना चाहिए सिर्फ मदर्स डे फादर्स डे तक ही यह सम्मान सीमित ना रहे। उक्त पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल गौतम ने प्रथम, अजय भारती ने द्वितीय व दिशा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय की प्रधानाचार्या ने समस्त छात्र छात्राओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ