सांसद स्मृति ईरानी अमेठी से लापता ऐसा हम नहीं अमेठी की जनता कह रही है

अमेठी से अशोक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट


अमेठी_लोकसभा क्षेत्र में पोस्टर वार शुरू हो गया है सोमवार को लोकसभा क्षेत्र में सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ "लापता सांसद के सवाल "नाम के पोस्टर लगाए गए /पोस्टर में लिखा है कि" अमेठी से सांसद बनने के बाद( साल भर में दो दिन) महज कुछ घंटों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली सांसद अमेठी स्मृति ईरानी कि आज कोरोना महामारी के दर्द में अमेठी की समस्त जनता भयभीत और त्रस्त/हम यह नहीं कहते कि आप गायब हैं/
पोस्टर में यह भी लिखा गया है की हमने आपको ट्वीट के माध्यम से अंताक्षरी खेलते हुए देखा है हमने आपके माध्यम से एकाध व्यक्तित्व को लंच देते हुए देखा है लेकिन अमेठी की सांसद होने के नाते आज इस विपरीत समय में अमेठी की मासूम जनता अपनी आवश्यकता व परेशानी को देखते हुए आप को ढूंढ रही है विगत कई महीनों की परेशानियों के लिए आपको ढूंढ रही है विगत कई महीने परेशानियों के बीच अमेठी की जनता को निराश्रित छोड़ देना या दर्शाता है की शायद अमेठी इनके लिए यह महेज टूर हब है/क्या आप अमेठी में सिर्फ कंधा देने आएंगी?
आपको बता दें कि यह पोस्टर शाहगढ़ ब्लॉक बहोरखा प्राथमिक पाठशाला के पास, और वही आसपास के खंभों में चपका है/चिपकाए गए पोस्टर में किसी का नाम भी नहीं है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ