अज्ञात चोरों ने नकाबपोसी कर नकदी समेत हजारों के जेवरात उड़ाए।

अज्ञात चोरों ने नकाबपोसी कर नकदी समेत हजारों के जेवरात उड़ाए। 


दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

रिपोर्टर--- महमूद अहमद


फूलपुर--- फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर उर्फ लोढ़ीडीह गाँव के बहरिया मौजे में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से सेंधमारी करके नकदी समेत हजारो रुपये के सोने चांदी के जेवरात को साफ कर दिया सुबह होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर उर्फ लोढ़ीडीह गांव के बहरिया मौजा निवासी विजय बहादुर यादव के घर मंगलवार मध्यरात्रि के बाद अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से सेंधमारी करके अंदर घुस गए जहाँ अटैची में रखे 10हजार नकदी एवं पत्नी एवं बेटी के सोने चांदी के लगभग 60 से 70 हजार कीमत के जेवरात अटैची सहित घर से करीब 2सौ मीटर दूर तालाब के पास उठा ले गए जहां अटैची तोड़कर उसमे से नकदी सहित कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए बुधवार सुबह परिजन उठे तो अंदर के नजारा देख दंग रह गए काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूर स्थित तालाब के पास टूटी अटैची एवं विखरे सामान देख पुलिस को सूचना दिए मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के  खिलाफ तहरीर दी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ