विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



दैनिक अक्षय मेल समाचार

विजय कुमार यादव 

ब्यूरो प्रमुख अयोध्या।


   मंगलवार की देर शाम 35 वर्षीय विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से छोटे छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
    प्राप्तजानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कोंछा के मजरे अहिरन का पुरवा निवासी सुरेश कुमार पुत्र बरसाती की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा मंगलवार दोपहर बच्चों के साथ घर पर अकेली थी । पति कृषि के काम से खेत पर गया हुआ था।देर शाम घर लौटने पर पत्नी कहीं दिखाई नहीं दी।जिस पर पति सुरेश ने खोजबीन शुरू किया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है।कमरे की खिड़की से देखा तो पुष्पा पंखे से फांसी के फंदे से लटक रही थी।
जिसे देख वह घबरा गया और रोने लगा।रोने की आवाज सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गये।तथा दीवाल तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि पुष्पा की मौत हो चुकी थी।मामले की सूचना मृतका के पति द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे क्षेत्रीय दरोगा चन्द्रशेखर यादव व आशीष यादव ने पति ,ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की उपस्थिति में फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया।तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुऐ घटनास्थल पर पहुंचे बीकापुर कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश कुमार यादव ने घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता, भाई व पति से जरूरी पूछताछ की।
मृतका के लगभग 06 वर्षीय एक पुत्री सोनिया व 04 वर्षीय एक पुत्र लकी भी है। घटना के बाद से बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश कुमार यादव ने बताया कि घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।मृतका के पति की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही कारण पता चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ