पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ी कार्रवाई कार्य में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा दो सिपाही को किया निलंबित।

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-चेकिंग पर निकले तेज तर्रार पुलिस कप्तान शिवहरि मीणा ने किया बड़ी कार्यवाही।जनता की शिकायतों का निस्तारण न करने,अपराध-अपराधियों पर नियंत्रण न रखने न कोई निरोधात्मक कार्यवाही करने,उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर चेकिंग पर न निकलने के आरोप में निम्नलिखित पुलिस कर्मचारियों को एसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरु कर दी गई है।निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षक अवधेश श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज मुडिला, थाना कादीपुर,कांस्टेबल अमित कुमार, चौकी मुडिला थाना कादीपुर व कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप यादव, चौकी मुडिला थाना कादीपुर।एसपी द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्ट आदेशित किया गया कि जो जन-शिकायतों का निस्तारण नही करेगा व कार्य सरकार में लापरवाही करेगा।उसके विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ