प्रियंका अवस्थी बनी ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली की जिला उपाध्यक्ष

प्रियंका अवस्थी बनी ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली की जिला उपाध्यक्ष 

नीलम ब्यूरो, दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली



ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी जी की सहमति पर ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली के जिलाध्यक्ष आशीष पाठक ने समाजसेवीका प्रियंका अवस्थी पुत्री देवेंद्र कुमार अवस्थी को संगठन के प्रति रूचि व उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यो को देखते हुए उन्हें ब्राह्मण समाज महासभा रायबरेली का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
 प्रियंका अवस्थी को ब्राह्मण समाज महासभा का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद जिले के लोगो मे खुशी की लहर देखने को मिली,वही उनके समर्थक व इष्ट मित्रों मे भी खुशी की लहर देखने को मिली स्थानीय लोगो ने उनका फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर जोरदार स्वागत किया।प्रियंका अवस्थी ने कहा की मै कई वर्षो से सामाजिक कार्य कर रही हूं और मुझसे अपनी क्षमता के अनुसार जो भी हो सकता है करती रहती हूँ मै संगठन मे रहकर समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नही होने दूंगी साथ ही मै अपने प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व की आभारी हु उन्होने मुझे इतनी बडी जिम्मेदारी दी मै उन्हें आश्वस्त करती हूँ मै संगठन के प्रति पूर्ण इमानदारी व अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर करके संगठन व समाज को शीर्ष तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी, इस मौके पर प्रमुख रुप से अतुल शर्मा,अर्चना दीक्षित, मंजूल तिवारी,नीरा तिवारी, अंकुश दीक्षित, अनुभव मिश्रा, सचिन मिश्रा, ऐश्वर्य मिश्रा,अक्षय शुक्ला,मुकेश तिवारी, गौरव मिश्रा(राजा),अभय शुक्ला आदि ने प्रियंका अवस्थी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर बधाई दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ