पूर्व राज्य मंत्री सलोन विधायक दल बहादुर कोरी की अध्यक्षता में सभासदों को दिलाई गई शपथ
परशदेपुर, रायबरेली ।। आदर्श नगर पंचायत परशदेपुर में तीन नामित सभासद शासन द्वारा किए गए थे। जिन्हें आज नगर पंचायत में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल व अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई, बताते चलें कि नामित सभासद कुंवर प्रताप सिंह मुन्नालाल निर्मल, रश्मि देवी को शासन द्वारा नामित किया गया था नामित सभासद में कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के अनुरूप जनता की हर समस्या का निदान कराने की कोशिश करूंगा। रश्मि देवी हर समस्या के निदान के लिए तत्पर रहने की बात कही। वहीं भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी जी का ध्यान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के न होने की बात बताई गई जिस पर विधायक जी ने आश्वासन दिया की जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर में डॉक्टर की कमी को पूरा कराया जाएगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष महेश कुमार विश्वकर्मा, संजय पांडे, अमित वकील, कमल वैश्य व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ