गोकशी और गैंगस्टर मे वांछित दो अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार
दैनिक अक्षय मेल समाचार
बीकापुर अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक बीकापुर के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को को उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव मय हमराह का0 दुर्गेश कुमार तिवारी का0 प्रमोद कुमार यादव बीकापुर चलाये गये अभियान में रात गस्त व जुर्म जरायम रोकथाम मे क्षेत्र मे भ्रमणशील थे, कि पिपरी के पास पहुँचते ही देखा गया कि एक व्यक्ति पिपरी पुल के नीचे तेजी से घुस गया। पुलिस दल ने घेर कर उक्त व्यक्ति को पुल के नीचे से पकड लिया। नाम पता पूँछा गया तो अपना नाम सोनी यादव पुत्र चन्द्रिका यादव नि0 बैसिंह थाना पुराकलन्दर जनपद अयोध्या बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो उक्त के पास से 1 अदद 12 बोर का तमंचा तथा 1 अदद जिन्दा कारतूस मिला । पूँछ-ताछ से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त व्यक्ति थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 377/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 मे वंछित है जो काफी समय से फरार चल रहा है । अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय रवाना किया गया । पुलिस टीम ने अभियुक्त के पास से 1 अदद तमंच 12 बोर तथा 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
वहीं दूसरी उ0नि0 कुँवर सिंह मय हमराह का0 संजय यादव व का0 शैलेष कुशवाहा बीकापुर क्षेत्र मे रात गस्त व जुर्म जरायम रोकथाम मे क्षेत्र मे भ्रमणशील थे कि पुलिस के मोटर साइकिल की लाइट की रोशनी को देख दराबगंज सीताकुण्ड से भागते हुये एक आदमी दराबगंज आम की बगिया मे घुस गया संदेह होने पर घेर कर उक्त व्यक्ति को पकड लिया तथा नाम पता पूँछा गया तो अपना नाम नन्हकू महावत पुत्र मतीन महावत नि0 नंदरौली थाना को0 बीकापुर जनपद अयोध्या बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो उक्त के पास से 1 अदद 315 बोर का तमंचा तथा 1 अदद जिन्दा कारतूस मिला । पूँछ-ताछ से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त व्यक्ति थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0190/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट मे वंछित है जो काफी समय से फरार चल रहा है । अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जिसे न्यायालय रवाना किया गया । जिसकाअपराधिक इतिहास मु0अ0सं0- 273/2019 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 ,
मु0अ0सं0- 205/2019 धारा 379/411 भा0द0वि0,
मु0अ0सं0- 206/2019 धारा 459 भा0द0वि0,मु0अ0सं0- 190/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधनियम,मु0अ0सं0- 462/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज है।

0 टिप्पणियाँ