रामपुरभगन में दो महिला एक पुरुष और कोरोना पाॅजिटिव मिले, एसडीएम ने किया दौरा

रामपुरभगन में दो महिला एक पुरुष और कोरोना पाॅजिटिव मिले, एसडीएम ने किया दौरा
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर थाना क्षेत्र के रामपुर में दो महिला एक पुरुष की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने पर अब तक 10 लोग कोरोना से संक्रमित होने पर गुरुवार को एसडीएम बीकापुर दिग्विजय प्रताप सिंह ने पहुंचकर तैनात कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए और जारी कोरोनावायरस से सम्बंधित आदेश का अनुपालन करने की सख्त हिदायत दी।
प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार महिल  46 वर्ष,48 वर्ष, पुरुष में 19 वर्ष इन लोगों की जांच नमूना लेकर स्वास्थ्य टीम एमबूलेंस से लेकर जाकर 16 जून को  केजीएमयू भेजा गया था वंहा से कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने पर तीनों लोगों को जिला मुख्यालय पर बने उपचार केंद्र पर शिफ्ट करा दिया गया है। हल्का लेखपाल सूर्य भान वर्मा ने बताया कि अवसान माई के दुरधरिया आयोजन में शामिल हुए थे।इसमें एक महिला आशा बहु पद पर तैनात हैं जिसके घर दुरधुरिया का कार्यक्रम था। राम पुर भगन से 50 लोगों का जांच नमूने जाने हैं जिसके लिए स्थानीय स्वास्थ्य टीम लगातार काम कर रही है नाम पता आधार नम्बर, उम्र लिखा जा रहा है।  वहीं दूसरी ओर जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने से रामपुर भगन बाजार को एक किलोमीटर परिधि हाट स्पांट घोषित कर सील कर दिया गया। रामपुर भगन बाजार में आवश्यक वस्तुओं तथा किराना,दूध, के उचित मूल्य पर विक्रय/आपूर्ति डोर टू डोर होम डिलेवरी सुनिश्चित करने के लिए राम अचल प्रजापति को दूध बाइक से, मिश्रीलाल यादव सब्जी ठेला/साइकिल,नंद प्रोविजनल स्टोर बाइक,से प्रकाश मेडिकल स्टोर बाइक से होम डिलेवरी करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ