कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय : डीएम खासी जुखाम बुखार की सूचना कंट्रोल रूम पर दे : शुभ्रा सक्सेना।

कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय :  डीएम
 खासी जुखाम बुखार की सूचना कंट्रोल रूम पर दे : शुभ्रा सक्सेना।



नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


                          रायबरेली 18 जून 2020
 _जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बचत भवन सभागार में कोविड-19 कोरोना वायरस से संबंधित आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में बनाई गई निगरानी समितियां व सेक्टर अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी तरह सक्रिय रहे तथा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अपने क्षेत्र में खांसी जुखाम बुखार के मरीजों के साथ ही बुजुर्ग आदि पर विशेष ध्यान दें उनकी रिपोर्ट व सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी कंट्रोल रूम को दें। कंट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाए।_ 
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि जनपद के आम जनमानस व्यक्ति या संबंधित जिनको खांसी जुखाम बुखार आदि की शिकायत होने पर कोरोना इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम नंबर 0535-2203214, 0535-2203320, 9532748340, 9532511074, 9532856705, 9532647079 पर संपर्क कर  इलाज उपचार निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनलॉक वन का मतलब किसी भी प्रकार की मनमानी,  लापरवाही, कार्यो में शिथिलता नहीं  बल्कि  सतर्कता, जिम्मेदारी से लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करना आवश्यक है। उन्होंने सीएमओ व समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि कोरोना हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन के साथ समस्त स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध रहे। कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधित आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल,  एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार शर्मा सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर अधिकारी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ