कोरोना कर्मवीर बधाई के पात्र हैं - रामदेव पाल
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली नीलम ब्यूरो
रायबरेली, 07 जून, 2020!
कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात पुलिसकर्मी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं, जिन्होनें अपने लाकडाउन के दौरान अपने स्वास्थ्य को दरकिनार रख हमें सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों को दांव पर लगा दिया, इनका आभार शब्दों में प्रकट नहीं किया जा सकता। उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने थाना कोतवाली नगर रायबरेली के प्रांगण में आयोजित कोरोना कर्मवीरों का सम्मान करते हुए कही। पाल द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोपीनाथ सोनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अतुल सिंह सहित पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र एवं माल्र्यापण कर सम्मानित किया गया। जिला उपाध्यक्ष दल बहादुर सिंह ने कोरोना वारियर्स का सम्मान करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है, क्योंकि इन सब लोगों ने जमीनी स्तर पर कार्य किया है।
सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी विजय बाजपेयी, जिला मन्त्री विवेक शुक्ला, अविनाश शुक्ला, तेज बहादुर सिंह, मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ