दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवाददाता ----- शिव कुमार यादव
बहरिया---- तहसील फूलपुर के अंतर्गत ग्राम सभा सातनपुर में दबंगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है बता दे लाल बहादुर पुत्र बैजनाथ ने उप जिलाधिकारी फूलपुर विवेक चतुर्वेदी के यहां लिखित प्रार्थना पत्र दिया है कि आराजी संख्या 123 व 122 जो खलियान वा खाद गड्ढे के नाम पर सरकारी अभिलेख में दर्ज है जिस प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी फूलपुर ने तहसीलदार फूलपुर को अवैध निर्माण को रुकवाते हुए सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण ना हो पावे और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है लेकिन गांव के दबंग किस्म के व्यक्ति बेनी प्रसाद पुत्र हीरालाल द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है प्रार्थी लाल बहादुर का कहना है उसी गाटा संख्या से लगा हुआ आराजी संख्या 121 क126 258 क व 559 पर भी विपक्षी द्वारा निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका वाद उप जिलाधिकारी फूलपुर महोदय के यहां धारा 116 का वाद विचाराधीन है लाल बहादुर द्वारा निर्माण का रुकवाने के लिए 112 नंबर पर 5 बार फोन किया जा चुका है पुलिस आती है और चली जाती है लेकिन निर्माण कार्य रुक नहीं पा रहा है जिसकी सूचना फोन के माध्यम से हल्का लेखपाल लालाराम को भी दी जा चुकी है बहुत प्रयास करने के बाद बहरिया थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और निर्माण को रुकवाया गया

0 टिप्पणियाँ