दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
बीकापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका ने चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ दलित उत्पीडन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में बीकापुर कोतवाली में एक माह बाद कप्तान के निर्देश पर दर्ज किया गया मुकदमा।
पीड़िता बालिका ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मैं कोछा बाजार से घरेलू सामान लेकर साइकिल से घर वापस जाते समय 22मई को जब ग्राम ससौली राजकीय नलकूप पर पहूंची तभी वहां पर पहले से मौजूद चार लोगों ने मेरी साइकिल पकड़ कर मुझे ज़मीन पर पटक दिया और अश्लील हरकत करने लगे जब इसका विरोध किया तो लात घूसो से मारा-पीटा। जिसकी शिकायत लेकर बीकापुर कोतवाली गई लेकिन मेरी नहीं सुनी और निराश हो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आपबीती लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की फरियाद करने पर कप्तान के निर्देश पर अंतोगत्वा बीकापुर कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504,354,3(1)द दलित उत्पीडन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना सीओ पुलिस कोमल प्रसाद मिश्र करेंगे।

0 टिप्पणियाँ