6वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएम व अधिकारियों ने दी हार्दिक बधाई
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली 20 जून, 2020।
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, एडीएम राम अभिलाष, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, सीएमओ डा0 संजय कुमार शर्मा, एडी सूचना प्रमोद कुमार, क्षेतीय आयुवैदिक युनानी अधिकारी डा0 अरूण कुमार कुरील ने 6वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि योग जीवन को एक विशिष्ट गहराई प्रदान करती है। जीवन में भारत को आध्यात्मिक राष्ट्र व विकासशील राष्ट्र बनाने का संकल्प सरकार द्वारा लिया गया है। जनपद के हर नागरिक को जिम्मेदारी है कि वे 21 जून को अपने घर पर योग दिवस में शामिल होकर सरकार के योग एट होम की थीम को सशक्त करें। भारत को स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध व सुन्दर बनाने में आगे आये। योग करने से मन को शांति मिलती है तथा सकारात्क व रचनात्मक दिशा में कार्य होने के साथ ही नई ऊर्जा का संचार होता है। घर पर भी योग सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग करते हुए योग करें। प्रदेश में यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश तथा भारत सरकार के सामान्य योग प्रोटोकॉल को सम्मिलित करते हुए आयोजित किया जाये। इस बार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम योग एट होम (घर पर योग) परिवार के साथ योग की संकल्पना के साथ सम्पन्न किया जाये। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः 6ः30 बजे से दूरदर्शन पर योग दिवस कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री जी के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्बोधन के साथ ही प्रातः 7 बजे से 7ः45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रसारण किया जायेगा। इस प्रसारण के दौरान प्रदेशवासियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का सम्बोधन भी प्रसारित किया जायेगा।
क्षेत्रीय आयुवैदिक युनानी अधिकारी डॉ0 अरूण कुमार कुरील द्वारा बताया गया है कि प्रदेश सरकार के योग एट होम थीम पर सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने परिवार के साथ फोटो, वीडियो को फेसबुक पर #yogawilhcmyogi या k #ayushup या k #mylifemyyoga पर अपलोड करें व लवहकंल बींससमदहम नच में प्रतिभाग करें। जनपद रायबरेली में संचालित योग वेलनेस केन्द्र राजकीय आयुवैदिक चिकित्सालय में फेसबुक लाइव रवि प्रताप सिंह व योग वेलनेस केन्द्र घुरवारा रायबरेली फेसबुक लाइव गायत्री देवी को फालो करे। 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक www.facebook.ravipratapsingh32 ; या www.fecebook.gayatridevvashi 21 जून को रात्रि 12 बजे तक अपना वीडियों अपलोड कर सकते है प्रतिभागी विजेता को उ0प्र0 सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता व पंजीकरण आदि के सम्बन्ध में क्षेत्रीय आयुवैदिक अधिकारी डा0 अरूण कुमार व उनके कार्यालय तथा योग विशेषज्ञ डा0 रवि प्रताप सिंह से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके द्वारा बताया गया है कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सीमित जन के साथ सुपर मार्केट के पार्क में योग का आयोजन प्रात 7 बजे किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ