गोकशी मे वांछित फरार अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोकशी मे वांछित फरार अपराधी को पुलिस ने किया  गिरफ्तार
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बीकापुर क्षेत्र में अपराधियो के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 20 जून शनिवार को उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराह का0  धीरज तिवारी का0 रवि रंजन तिवारी पुलिस टीम को  मुखबिर की सूचना पर फरार अभियुक्त को  खट्टू  पुत्र  कुन्नी निवासी बनकट थाना कोतवाली बीकापुर  संबंधित मु0अ0सं0 377/2020 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 मे वंछित  था जो काफी समय से फरार चल रहा  था । अभियुक्त पूर्व में गोकशी सहित अन्य अपराध में भी जेल जा चुका है ,अभियुक्त को शनिवार को सुबह मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेजा गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ