कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा पर डीएम-सीडीओ ने रामपुर भगन का किया दौरा
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो रही इजाफा देख जिलाधिकारी सहित कई अधिकारी शुक्रवार को रामपुर भगन बाजार पहूचे । तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कड़ाई से पालन कराने का आदेश देते हुए कहा कि रामपुर भगन के आसपास सभी ग्राम पंचायतो में रहने वाले प्रत्येक घरों में स्वास्थ्य टीम जाकर हर सदस्य की थर्मल स्नेचिंग का कार्य अभियान चलाकर किया जाए। रामपुर भगन को कोरोना पाॅजिटिव मिलने परिवार के घरों की तरफ आने जाने वाले मार्ग पूरी तरह से सील कर दे।
शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ,मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार रामपुर भगन बाजार पहुंचे । इस दौरान अधिकारियों ने बाजार में फैल रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही बाजार के लिए जारी दिशानिर्देश का पालन कराने के लिए चौकी इंचार्ज रामपुर भगन उमेश वर्मा को निर्देशित भी किया
। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने सीएचसी बीकापुर अधीक्षक एकेअंसारी को निर्देश दिया कि रामपुर भगन के चारों तरफ स्थिति ग्रामों महनमऊ,उंचगांव,सागरपुर, भीखीपुर झलिया, मीतनपुर,सोनखरी, सूलहेपुर,सतना में घर घर जाकर प्रत्येक सदस्यों का थर्मल स्नेचिंग करने के साथ स्वस्थ टीम लगाकर नाम पता मोबाइल नंबर उम्र लिखे ।
इस दौरान एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्र, विकास खंड अधिकारी बीकापुर अमित कुमार त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक बीकापुर एकेेअंसारी, एडीओ पंचायत भीम सिंह रौनक ,एएन माया सिंह, प्रतिभा यादव,ग्राम प्रधान रामपुर भगन दिलीप कुमार चौरसिया, लेखपाल सूर्यभान वर्मा, सहित और थाना अध्यक्ष तारुन अश्वनी मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे ।

0 टिप्पणियाँ