10 बकरी, एक वैगन आर गाड़ी के साथ 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
खीरों, रायबरेली ।। प्रदेश में सपा सरकार में कद्दावर कबीना मंत्री आजम खान की भैंस चोरी के मामले ने जमकर तूल पकड़ा था।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और भैंसों को बरामद भी किया था।लेकिन वो मामला एक असरदार शख्सियत का था।रायबरेली पुलिस ने भी आम व्यक्तियों की चोरी गई बकरियों और बकरे की सिर्फ एफआईआर ही नही दर्ज की बल्कि इन्हें चुराने वाले पांच चोरों को वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली कार के साथ दबोच लिया।
दरअसल जिले के खीरो थाना क्षेत्र के मेड़ौली व दुकन्हा गांव से अज्ञात चोरों ने गरीब परिवार की दस बकरियों को चुरा लिया था।उन पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई और मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।कल खीरो पुलिस जब खांडेपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी।इस बीच एक वैगन आर कार की तलाशी ली गई तो फतेहपुर के पांच चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।पुलिस टीम ने उनसे जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी गई दसों बकरियां बरामद करा दी।सीओ लालगंज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुकन्हा व मेड़ौली गांव में बकरी चोरी की दो वारदाते हुई थी।चोरों की तलाश की जा रही थी।कल पांच लोग एक कार व दसों बकरियों के साथ पकड़े गए ।सभी चोर फतेहपुर व रायबरेली में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।इनका इतिहास पता कराया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ