महज 24 घंटे के अंदर नसीराबाद पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले अभियुक्तों को भेजा जेल

महज 24 घंटे के अंदर नसीराबाद पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले अभियुक्तों को भेजा जेल



नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली



 नसीराबाद, रायबरेली।। गुरुवार को सरेशाम तालाब पाटने के विवाद में की  गई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने रिकार्ड समय मे मुख्य आरोपी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।बताते चले कि कल नसीराबाद के बिरनावा गांव में सहन की जमीन के लिए तालाब पाटने के विवाद में राजेंद्र की बेलचा मार कर हत्या कर दी गई थी।वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आज पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

दरअसल जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे ब्रह्मचारी मजरे बिरनावा निवासी राजेन्द्र कुमार का पाने पड़ोसी श्रवण से सहन की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।कल शाम श्रवण अपने साथियों के साथ लाल बाबू व लालती के साथ लाठी,बेलचा व कुल्हाड़ी लेकर राजेन्द्र के घर पहुचे और हाल ही में बने खंभे को गिराने लगे।जब राजेन्द्र ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसपर हमला बोल दिया।जिससे राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।उसे मरा देख आरोपी मौके से फरार हो गए।वही मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी श्रवण, लालबाबू व लालती को आज गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व बेलचा बरामद कर लिया।सीओ सलोन राम किशोर ने बताया कि कल युवक की हत्या जमीनी विवाद में हुई थी।तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।उनकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी व बेलचा बरामद कर लिया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ