रायबरेली
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली ।। जिस तरह से कोरोना संक्रमण की संख्या में तेजी आ रही हैं, शासन प्रशासन की तरफ से सावधानी हेतु नगर पालिका रायबरेली के मलिन बस्ती क्षेत्र गडरियन का पुरवा, करकटी, मस्तान नगर, वजीरगंज, तेलिया कोट में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोरोंना का पूल टेस्टटिंग हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली के दिशा निर्देश एवं जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक विनय पांडे के संयोजन में एपिडोमोलाजिस्ट डाक्टर ऋषि बागची के नेतृत्व की टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर प्रवासियों एवं स्थानीय लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गये । जिला समन्वक विनय पांडे ने संवाददाता को बताया कि शासन द्वारा चार मलिन बस्तियों से 15-15 पूल टेस्ट कराने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसमें स्थानीय स्तर पर आशाओं के सहयोग से सैंपल कलेक्ट कर लिए गए हैं और उनको जांच के लिए भेजा जा रहा है जिसके परिणाम आने पर स्तिथि पता चलेगी ।
टीम के साथ सहयोग हेतु इंस्पेक्टर विनोद सिंह, ए एन एम, आशा अनुपम, जनकनंदिनी, गीतांजलि अनीता, देवश्री सविता आदि उपस्थित रहीं ।

0 टिप्पणियाँ