कलयुगी पुत्र ने 2 गज जमीन के लिए पिता को उतारा मौत के घाट

रायबरेली 

कलयुगी पुत्र ने 2 गज जमीन के लिए पिता को उतारा मौत के घाट


नीलम ब्यूरो, दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

रायबरेली जनपद में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है । जमीनी विवादों में हत्या मारपीट की लगातार आ रही घटनाओं के बाद सोमवार को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे खैरहना में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया था । हत्या के बाद तेज तर्रार थाना अध्यक्ष अरुण सिंह ने 2 दिन के अंदर ही साक्ष्यों के आधार पर घटना से पर्दा उठाते हुए मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया,  हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया गया अपर पुलिस अधीक्षक ने आज इसका खुलासा  किया।

      आपको बता दें कि महाराजगंज के थाना क्षेत्र पूरे ठकुराइन मजरे खैरहनी गांव में एक कलयुगी बेटे ने पिता - पुत्र के रिश्ते को तार - तार करते हुए जमीन में हिस्सेदारी को लेकर अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया । मृतक पिता खेत बेचकर कर्ज को अदा करना चाहता था जिसको लेकर पिता पुत्र में कहासुनी हुई ।  बीते सोमवार को शौच गए व्रद्ध पिता को मौत के घाट उतार दिया।  पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आला कत्ल लाठी की बरामदगी करते हुए युवक को जेल भेज दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने किरण हाल में खुलासा करते हुए बताया मृतक के भाई की तहरीर पर मृतक के पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल लाठी की बरामदगी करते हुए आरोपी युवक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आज जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस की माने तो मृतक का पुत्र राजकुमार अलग रहता था मृतक अपनी जमीन बेचकर कर्ज अदा करना चाहता था वही पुत्र को जमीन में हिस्सा भी नहीं देना चाहता था जिसको लेकर पिता और बेटे में आपस में कहासुनी हुई थी मृतक के ना मानने पर जमीन को पाने के लालच में मृतक के पुत्र राजकुमार ने पिता की हत्या कर दिया। पुलिस ने घटना पर सक्रियता दिखाते हुए मात्र 2 दिन के अंदर ही साक्ष्यों को एकत्र करते हुए अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल लाठी बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ