बहरिया थाना इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवादाता शिवकुमार यादव
बहरिया --- पैसा मांगने व लेने का ऑडियो वीडियो वायरल हुआ जिसके कारण रात बहरिया इंस्पेक्टर मनोज कुमार पाठक दरोगा उमेश सिंह और प्रदीप कुमार को निलंबित किया गया एसएसपी अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि कुछ दिन पहले ऑडियो वीडियो सामने आया था वीडियो में एक शख्स किसी से पैसा लेते हुए दिख रहा था शिकायत मिलने पर जांच कराई गई प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तीनों को निलंबित कर दिया गया है एसएसपी का यह भी कहना है कि इसमें मीडिया कर्मी और कुछ अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है जिसकी जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी कार्यवाही से पहले भाजपा नेता ने मामले की शिकायत आईजी से भी की थी

0 टिप्पणियाँ