खड़े ट्रक में पीछे से आकर दूसरी ट्रक ने टोका,चालक की मौत

खड़े ट्रक में पीछे से आकर दूसरी ट्रक ने टोका,चालक की मौत
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर थाना क्षेत्र  हाईवे मार्ग पर  शेरपुर पारा महरुई सहाय सिंह मोड़ पर बीती रात ग्यारह बजे के करीब मुसंबी लदी ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से ठोकर मार दिया। तेज रफ्तार ट्रक होने की वजह से उसके अंदर बैठे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार खलासी ट्रक चला रहा था।जो मौके से पुलिस को चकमा देकर लघुशंका के बहाने फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर की तरफ से आ रही मोरंग लदी ट्रक नंबर यूपी 43 टी 9372 हाइवे मार्ग के किनारे शेरपुर पारा महरुई सहाय सिंह मोड़ पर खड़ी कर खलासी उतरकर सभी टायर को लोहे के राड से ठोक ठोक कर चेक कर रहा था तभी उसी दिशा से दूसरी  मुसंबी लदी ट्रक नंबर एपी02टीएच 3468 प्रयागराज से अयोध्या तेज गति से आते समय चालक को एकाएक झपकी आने से अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर की आवाज धमाके के रूप में इतनी जोर की आवाज हुई कि सो रहे लोग एकाएक बिस्तर से चौंक कर उठ खड़े हुए। और देखा अयोध्या से प्रयागराज हाइवे मार्ग पर एक ट्रक ने पीछे से खड़ी ट्रक में जबरदस्त आगे का हिस्सा घूस गया है।जिसके परखच्चे उड़ गए।इस हादसे की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंच कर दो जेसीबी मशीन बुलवाकर पीछे से घूसी ट्रक काआगे का हिस्सा काट काट कर दोनों ट्रकों को अलग अलग किया गया। बीकापुर एस एस आई मनोज कुमार ने बताया कि  मुसंबी लदी ट्रक  चालक सउद उम्र 23 पुत्र इंतजार अहमद निवासी मुबारकपुर थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ