सडक किनारे रुधिर से लथपथ मिला लापता अधेड़ का शव, गाँव में हडकम्प

सडक किनारे रुधिर से लथपथ मिला लापता अधेड़ का शव, गाँव में हडकम्प 




बाजार शुक्ल अमेठी  -थाना क्षेत्र के सत्थिन सी, एच सी पर कार्यरत एएनएम विमला सिंह के पति  व एल आई सी अभिकर्ता वृजभान सिंह पुत्र रघुपति सिंह (56)बीते शुक्रवार की देर शाम लापता हो गये थे बेटे सचिन की तहरीर पर स्थानीय थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई थी पुलिस भी छानबीन में जुटी हुई थी 
जिनका रुधिर रंजित शव सत्थिन गाँव में सडक किनारे शनिवार को देखा गया जबकि बाइक और हेल्मेट छज्जूपुर गाँव के निकट पाया गया सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी, एम हेतु भेज दिया है 
सी, ओ0मुसाफिर खाना संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे सचिन कीतहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी परिजनों की सूचना पर पुलिस बल ने पहुच कर पंचनामा भर कर पी, एम, हेतु भेजा गया है मामले की तह में पहुंचने के लिए जुटी हुई है और अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ