किसान को सांप ने काटा,उपाचर के दौरान मौत
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
शुक्रवार को देर रात नलकूप पर जाते समय रास्ते में एक किसान को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद घर वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार भोर में किसान की मौत हो गई।
मामला बीकापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तोरो माफी मजरा केरा जोत के रहने वाले किसान 55 वर्षीय राम जन्म वर्मा पुत्र रामशंकर वर्मा शुक्रवार को देर रात अपने निजी नलकूप पर जाते समय रास्ते में जहरीले सांप ने काट लिया। सांप को देखते ही हल्ला गुहार मचाया जिस पर परिजन के लोग पहुंच गए आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर रात में ही लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां राम जन्म को भर्ती कर चिकित्सक के द्वारा उपचार किया जा रहा था कि रविवार की भोर में मौत हो गई। मृतक राम जन्म के चार बेटियां 1 पुत्र कुल 5 बच्चे हैं। रिकाबगंज चौकी पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर जिला चाक घर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ