आंगनबाड़ी केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण -शुभारंभ,
अमेठी 15 जून 2020 जिला अधिकारी अरुण कुमार ने आज तहसील तिलोई में आंगनवाड़ी केंद्र कुरा व सैम्वंशी का निरीक्षण किया आंगनबाड़ी केंद्र कुरा में 2.60 लाख की लागत से कायाकल्प योजना अंतर्गत बिजली स्वच्छ पेयजल ज्ञानवर्धक पेंटिंग बच्चों के बैठने फर्नीचर टाइल्स बाउंड्री वाल बेबी फ्रेंडली शौचालय इत्यादि कार्य कराए गए हैं इसके बाद जिलाधिकारी ने 7. 52 लाख की लागत से नवनिर्मित उत्कर्ष आंगनबाड़ी केंद्र अच्छा अचकवापुर सैम्बंशी का फीता काट कर शुभारंभ किया तथा पौधरोपण भी किया इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में उक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने से बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ उप जिला अधिकारी तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी खंड विकास अधिकारी तिलोई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे


0 टिप्पणियाँ