लॉकडाउन तोड़ धरने पर बैठना पड़ा भारी चार के विरुद्ध हुए मुकदमा दर्ज

लॉकडाउन तोड़ धरने पर बैठना पड़ा भारी चार के विरुद्ध हुए मुकदमा दर्ज
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
लांक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए दिव्यांग के परिजन को निजी समस्या को लेकर बिना सूचना एसडीएम कार्यालय के बरामदे में धरना देना भारी पड़ गया। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने  चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए गए हैं। 
मालूम हो कि बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड तेंदुआ माफी निवासी कन्हैया लाल गौड़ को प्रधानमंत्री मंत्री आवास मिला है जो आबादी की भूमि पर निर्माण कार्य कर रहा था। उसी वार्ड के निवासी विपक्षी राम तेज व राम केवल के द्वारा विरोध किया कि वह अपना सहन का दरवाजा हमारी तरफ न करें। लेकिन विवादित स्थल की ओर सहन करने के कारण स्थानीय प्रशासन ने शिकायत पर निर्माण कार्य रोकवा दिया। जिससे नाराज होकर दिव्यांग कन्हैया लाल गौड़, अपने परिजनों के साथ चार दिन पूर्व एसडीएम बीकापुर कार्यालय बरामद में कोरोनावायरस वैश्विक बीमारी में घोषित लांक डाउन के दौरान धरना पर बैठ गए।धरने पर भीड़ एकत्रित होने, धरना कारियो द्वारा मास्क न लगाने,लांक डाउन का उलंघन करने जैसे आरोप में बीकापुर पुलिस ने कन्हैया लाल गौड़  (पति) ,सन्ध्या गौड़ (पत्नी), सवारी देवी (माता)  , रानी देवी पत्नी राम किशुन निवासीगण तेंदुआ माफी के   विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 446/20 आईपीसी की धारा 3, 188, 271 , 270, 269 महामारी अधिनियम की तहत मुकदमा दर्ज किया है।  कोरोना वायरस 19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में  एस आई अजेंद्र प्रताप सिंह  शनिवार देर शाम गश्त व शांति व्यवस्था में मामूर देखा कि सभी लोग धरने पर बैठे एक-दूसरे से सटे हुए बैठकर बिना सोशल डिस्टेंट जो कि अपना मुंह मास्क अथवा कपड़े से ढके हुए नहीं थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ