नासूर बनता जा रहा है कटरा चौराहे पर जलभराव




 संक्रमण रोगों का बढ़ रहा है खतरा
शुकुल बाजार अमेठी। गंदगी से नाली बजबजा रही है और नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है या यूं कहें तो गलत नहीं होगा कि नाली की गंदगी सड़क पर बह रही है। और उसी रास्ते  से हजारों लोगों का आवागमन है जिससे राहगीरों सहित आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बताते चलें शुकुल बाजार कस्बे के कटरा चौराहे पर विगत काफी समय से नाली गंदगी से बजबजा रही है और सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है और गड्ढों में ढेर सारी गंदगी और पानी भरा रहता है। जिससे आने जाने वाले राहगीर चोटिल भी हो रहे हैं। जबकि इसी रास्ते से विकासखंड मुख्यालय को भी रास्ता गया है और विकासखंड के अधिकारियों कर्मचारियों का इसी रास्ते से आना जाना है लेकिन यह गंदगी किसी को दिखाई नहीं दे रही है इसी गंदगी में मच्छर और कीटाणु  पनपते हैं ।

जो बीमारी को भी दावत देते हैं क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने शासन प्रशासन और उच्च अधिकारियों से जल निकास के उचित प्रबंध और नाली की सफाई कराने की मांग की है। बताते चलें बरसात का समय आने वाला है जून का महीना लग गया है ऐसे में नाली की सफाई अत्यंत आवश्यक है नहीं तो गंदगी सड़क पर बहती रहेगी सड़क गड्ढों में तब्दील होती रहेगी और राहगीरों को परेशानी होती रहेगी साथ ही साथ सरकारी राजस्व का भी नुकसान होता रहेगा और बीमारी पनपती रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ