संत शिरोमणि कबीरदास साहेब का जन्मोत्सव डॉ भीमराव अंबेडकर बुद्ध विहार पंचशील नगर बालापुर में मनाया

संत शिरोमणि कबीरदास साहेब का जन्मोत्सव डॉ भीमराव अंबेडकर बुद्ध विहार पंचशील नगर बालापुर में मनाया 
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
नीलम ब्यूरो

रायबरेली! 
आज दिनांक 5 मई 2020 को भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई रायबरेली पंजीकृत उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर संत शिरोमणि कबीरदास साहेब का जन्मोत्सव डॉ भीमराव अंबेडकर बुद्ध विहार पंचशील नगर बालापुर रायबरेली में मनाया गया जिसमें पूज्य भंते विवेकानंद तथा भिक्खु कमल शील के द्वारा त्रिशरण और पंचशील दे करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के संरक्षक लोधेश्वर बौद्ध जी के द्वारा किया गया। संगठन के महामंत्री प्रमोद कुमार बौद्ध, संगठन मंत्री शिव कुमार बौद्ध तथा जिला अध्यक्ष सुनील दत्त जी ने कबीर साहेब के जीवन पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि आज समाज को कबीर की वाणी को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर छोटेलाल, सूर्य प्रकाश गौतम, रमेश गौतम, सुजीत, अमरेंद्र अधिगम आदि साथियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ