10 दिन पूर्व शादी हुई विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
नीलम ब्यूरो
रायबरेली ।। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 10 दिन पहले शादी हुई विवाहिता का शव घर पिछले कमरे में फांसी पर लटकता मिला। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही म्रतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी।
आपको बता दे कि पूरा मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव का है जहां इसी लॉकडाऊन में 24 मई को हरचन्दपुर थाना क्षेत्र घोंसरी गांव निवासी स्वाति सिंह की शादी हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी धीरज सिंह के साथ हुई थी पिछले कई सालों से दोनो के प्रेम प्रसंग चल रहा था बीती 24 मई को दोनो परिवार को सहमति से शादी कर दी गयी थी। शादी के अभी 10 दिन भी नही बीते थे कि स्वाति सिंह का शव उनके ही ससुराल के पिछले कमरे फाँसी पर लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि लड़की पक्ष बहुत ही गरीब है। शादी के बाद से ही लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था। आज सुबह करीबन 10 बजे म्रतका के पति ने फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

0 टिप्पणियाँ