अयोध्या में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग अवशेषों को संरक्षित करने के लिए ज्ञापन

अयोध्या में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग अवशेषों को  संरक्षित करने के लिए ज्ञापन

दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
नीलम ब्यूरो


रायबरेली
भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई रायबरेली के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से  भेजा गया । ज्ञापन के माध्यम से महासभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति महोदय से मांग की है कि विवादित स्थल अयोध्या में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा किए जा रहे उत्खनन कार्य के दौरान प्राप्त हो रहे अवशेष ऐतिहासिक किस्म के हैं । उनका संबंध तथागत गौतम बुद्ध से है। उत्खनन से प्राप्त इन अवशेषों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर संरक्षित किया जाए। उनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी ना की जाए । ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष सुनील दत्त, महामंत्री प्रमोद कुमार, संरक्षक भिक्खु कमल सील, लोधेश्वर बौद्ध, शिव कुमार, रमेश कुमार, एडवोकेट नरेंद्र कुमार,  एडवोकेट विजय प्रताप आदि लोग सम्मिलित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ