घर से पैसा चुरा लेने पर बाप ने बेटे को जान से मारा

घर से पैसा चुरा लेने पर बाप ने बेटे को जान से मारा


दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज


संवाददाता --- शिव कुमार यादव




बहरिया---- सराय गनी ग्राम सभा के मजरा पूरे शाहजी के उबैद ने अपने बेटे फैजान उम्र 13 वर्ष को घर से पैसा चुरा लेने पर जान से मार दिया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की उबैद के तीन लड़की व एक लड़का है तीनों बहनों में इकलौता भाई फैजान था जो काफी चुलबुल नटखट था कभी-कभार घर से पैसे चुरा लेता था इसी के चलते बीती रात  को फैजान का पिता उबैद गुस्से में शैतान का रूप धर कर दोनों हाथों को रस्सी से बांध कर कच्चे मकान के धन्नी में टांग दिया तथा बांस  के डंडे से बुरी तरह बेरहमी से मारा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई ग्राम वासियों से जानकारी मिली की आरोपी उबैद 12 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी को इसी तरह बेरहमी से  मार कर नहर में फेंक दिया था बॉर्डर के होने के नाते सूचना पाकर मौके पर मऊआइमा थाना प्रभारी संतोष दुबे तथा बहरिया थाना प्रभारी मनोज पाठक मैं फोर्स के साथ व 
यक्षेत्राधिकारी फूलपुर उमेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर तथा शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ