125 मीटर इंटरलॉकिंग रोड का भावी प्रधान प्रत्यासी भइयन सिंह ने किया शिलान्यास

125 मीटर इंटरलॉकिंग रोड का भावी प्रधान प्रत्यासी भइयन सिंह ने किया शिलान्यास



दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज



संवाददाता शिव कुमार यादव




बहरिया ---बहरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा सराय दारा सिकोह उर्फ मिझुरा मे सपा के वरिष्ठ नेता तथा चार बार से लगातार जीतते चले आ रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा समाजसेवी पंडित जगत बहादुर उर्फ पप्पू यादव जी के अथक प्रयास से ब्लाक प्रमुख निधि से 125 मीटर अमृतलाल धोबी के घर से बुधराम बिंद के शौचालय तक का इंटरलॉकिंग रोड का शिलान्यास मिझुरा ग्राम सभा के भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ भइयन सिंह ने किया  डेढ़ सौ आबादी वाले क्षेत्र की पीड़ा को देखते हुए वर्तमान बीडीसी पप्पू यादव ने चक मार्ग को बनवाने का जो बीड़ा उठाया था उसे आज अपनी मेहनत ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा किया वही समस्त ग्राम वासियों ने बीडीसी के इस कार्य को तहे दिल से धन्यवाद दिया और इस सराहनीय कार्य के प्रति आभार प्रकट किया वही बीडीसी ने लोगों की खुशी को देखते हुए कहा कि आने वाले दिनो में पूरे ग्राम सभा में एक भी कच्चा रास्ता नहीं रहेगा तथा अभी बहुत सारी समस्याओं का निस्तारण करवाना है जैसे नाली लोगो के पीने का पानी की व्यवस्था सार्वजनिक सुलभ शौचालय कॉलोनी आदि इस मौके पर बबलू यादव अनिल यादव कोमल बिंद( पूर्व प्रधान) जेपी यादव कृपाशंकर माता प्रसाद बिंद मुकेश यादव समाजसेवी मुन्ना पांडे आदि लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ