अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त को रामसनेहीघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार





बाराबंकी। स्थानीय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी द्वारा अपराधियों  पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है जिस के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में तस्करों शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है आज प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट सच्चिदानंद राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त सरवन कुमार उर्फ राका पुत्र जसकरण निवासी भुड़हेरी थाना रामसनेहीघाट को दिलौना  धुनौली ठाकुरान मोड़ थाना रामसनेहीघाट के समय करीब 5:45 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 250 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद ह
किया अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामसनेहीघाट पर मुकदमा अपराध संख्या 250/ 2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय वरिष्ठ एस एस आई महेंद्र सिंह सहित कांस्टेबल विष्नू तिवारी व वीर प्रताप तिवारी शामिल रहे हैं।इस का अपराधिक इतिहास मु आ सं 564/19 धारा 379/411 ,मु आ सं 01/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट  पूर्व में अंकित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ