अयोध्या हनुमान गढ़ी के गद्दीनशीन व सपा नेता ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

अयोध्या हनुमान गढ़ी के गद्दीनशीन व सपा नेता ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की



अयोध्या ।
समाजवादी पार्टी के नेता  व बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने का क्रम जारी है ।अयोध्या हनुमान गढ़ी के गद्दीनशीन सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने हवन पूजन कर पूर्व सांसद के स्वस्थ होने की प्रार्थना की ।

बीते दिनों सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा जगह जगह उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना के साथ ही हवन पूजन का सिलसिला जारी है ।गुरुवार को अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी के साधु संतों उत्तराधिकारी महंथ कल्याण दास के नेतृत्व में हवन पूजन किया ।महन्थ कल्याण दास ने कहा कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एक कुशल जननेता के साथ साथ एक नेकदिल इंसान है ।हम लोग उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने के लिए हनुमान जी के चरणों मे अर्जी लगाई है ।संकटमोचक हनुमान जी जल्द उन्हें स्वस्थ करेंगे ।इस मौके पर कई साधु संत मौजूद रहे ।वही अमेठी जिले के समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव ने भी समर्थकों के साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के स्वास्थ्य को लेकर ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ