अमेठी 22 जून 2020, बैंकिंग सखी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है जो प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में बैंकिंग का करेस्पोंडेंट सखी (बीसी सखी) की नियुक्ति करेगा। ये नियुक्तियां महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए की जाएंगी। परफेक्ट मिशन की खास बात ने उपायुक्त स्वरोजगार, अमेठी मीनाक्षी देवी ने बताया कि प्रत्येक बैंकिंग करेस्पॉन्डट सखी को ₹4000 प्रति माह का वेतन छह महीनों तक के लिए दिया जाएगा साथ ही हार्डवेयर खरीदने के लिए बैंकिंग सखियों को ₹75000 का आसान कर्ज भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में चयन आरक्षण के प्रावधानों के तहत ही होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास विभाग में प्रदेश में बैंकिंग सखियों की नियुक्ति के लिए शासनादेश जारी किया गया है। इनका मुख्य काम बैंकों के और स्वयं सहयता समूहों के लिए एक पुल के तौर पर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का एक मकसद यह भी है कि ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पहुंचाना भी है। बैंकिंग सखी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन का बढ़ावा मिलेगा और लोग बैंकों की सेवाएं आसानी से ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि बैंकिंग का रेस्टोरेंट सखी स्वयं सहायता समूह से ही नियुक्ति की जाएगी जाएंगी जिसमें समूह की सबसे वरिष्ठ सदस्य और एंड्राइड मोबाइल संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले सदस्य को ही इस काम के लिए चुना जाएगा वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर एवं गरीब वर्ग की मदद के लिए कार्य कर रही महिलाओं का भी चयन किया जा सकेगा चयन के लिए इन महिलाओं को किसी स्वयं सहायता समूह यानी सेल्फ हेल्प ग्रुप सही जुड़ना होगा। इसमे नियुक्ति के लिए ग्राम्य विकास विभाग UP by BCSakhi एप्लीकेशन या लिंक http://end-poverty.inloads/upsrlmbcselection.apk के माध्यम से 11 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे अधिक जानकारी के लिए 800538 0270 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ