छात्रों ने अमेठी जिले का नाम रोशन 91.5%

छात्रों ने अमेठी जिले का नाम रोशन 91.5%


तिलोई ,अमेठी


अमेठी जिले के तिलोई तहसील अंतर्गत सिंहपुर ब्लाक के राजफत्तेपुर में किसान मजदूर के बेटे ने हाईस्कूल परीक्षा में अमेठी जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक  शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी  प्रताप नारायण इंटर कालेज राजाफत्तेपुर में हाईस्कूल के छात्र यश पांडेय पुत्र अम्बरेश कुमार पांडेय निवासी राजफत्तेपुर ने 91.5% प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में  प्रथम स्थान हासिल किया है गौरतलब रहे कि यश पांडेय के पिता पेशे से किसान है। व विनोद कुमार पुत्र साहब दीन निवासी पूरे डिहवा मजरे राजफत्तेपुर ने  90.16% प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर किया है विनोद कुमार के पिता भी किसान है। उक्त दोनों छात्रों ने विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र को गौरवान्वित किया । विद्यालय के  प्रबंधक उपेंद्र मिश्र ने  पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से उच्च स्थान पाने वाले छात्रों को बधाई दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेश मिश्र ने विद्यालय परिवार समेत मेहनत से शिक्षा जगत में जिले में नाम रोशन करने वाले छात्रों को भी बधाई दी है।
तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ