गौ शाला बने मौत शाला दर्जनों मवेशियों के मौत से मचा हड़कंप

गौ शाला बने मौत शाला 

दर्जनों मवेशियों के मौत से मचा हड़कंप 




जगदीशपुर---जहाँ योगी सरकार गौ रक्षा के लिए कड़े कदम उठाते हुए गौ शाला का निर्माण कर उनकी हिफाजत करने का बंदोबस्त किया वही गौ शाला मौत शाला में तब्दील होकर इसी के निकट पड़े दर्जनों मवेशियों के मौत का मामला प्रकाश में आने पर शासन प्रशासन में हड़कम्प मच गया 

विकास खंड स्थित लोशनपुर बगाही बाई पास के निकट स्थित गौ शाला जहाँ आए दिन पशुओ की मौत होना आम बात हो गई है इस बार इसी गौ शाला के निकट इटरौर मोड़ के पास ग्रामीणों ने दर्जनों गाय व बछड़ो को मृत पड़े देखा जिन्हें जंगली जीव कुत्ते व कौवे नोच कर खा रहे थे  इसकी सूचना पाकर मौके पर युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह व विश्व हिन्दू परिषद सदस्य शिव कुमार तिवारी ने शासन प्रशासन व योगी सरकार तक शिकायत करके मृतक पशुओ पर दुख प्रगट करते हुए दोषियों के प्रति कड़ी कार्यवाही करने कीमांग किया  तब शासन प्रशासन के आलाधिकारियो में हड़कम्प मच गया  मौके पर पुलिस  दल ने पहुच कर जहा मृत मवेशियों को गड्ढे में दबाने के कार्य मे जुट गई वही हिन्दू   युवा वाहिनी में घोर असन्तोष ब्याप्त है जिला अधिकारी से मांग किया कि घटना की जांच कर दोषियों केप्रति कार्यवाही की जाय 


इलाज व चारा भूषा के अभाव में हो रही  मौत 
हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने योगी सरकार को पत्र भेजकर कहा कि गौ शालाओ में डॉक्टरों द्वारा पशुओ के समुचित इलाज न् होंने व चारा भूषा के अभाव के चलते निरन्तर पशु मौत के घाट उतरते रहते है जिसकी शिकायते पूर्व में  की गई थी कोई कार्यवाही न होने के चलते बड़ी संख्या में पशुओ की मौत हो गई पशु केंद्रों में अक्सर ताला लगा देखा जाता है पशु  शाला में पशु तड़पते रहते है पशु डॉक्टर प्रति दिन न जाकर यदा कदा ही मात्र औपचारिकता करने पहुचते है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ