ग्राम सभा सराय भनौली में 29 वर्षीय युवक मिला कोरोना पाॅजिटिव, ग्रामीणों में दहशत
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
   संवाददाता बीकापुर अयोध्या
 बीकापुर थाना क्षेत्र के  ग्राम सभा सराय भनौली  में  उम्र 2 9 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद शमशेर चीना ने बताया 29 वर्षीय युवक और उसका भाई  25 वर्षीय  दिल्ली के त्रिलोकपुरी में काम धंधा करते थे। जो  ट्रेन के माध्यम से 3 जून को अपने घर पहुंचा साथ में उसका भाई  भी था।
सीएचसी बीकापुर अधीक्षक मोहम्मद खातिब अंसारी ने बताया कि  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4 जून को इसकी जांच  रिपोर्ट लखनऊ मेडिकल कॉलेज को भेजी जहां पर जांच करने के बाद शनिवार 6जून को अपरान्ह बाद  इसकी रिपोर्ट आई तब यह पॉजिटिव पाया गया, और युवक को हमारी स्वस्थ टीम एमबूलेंस से लेकर जाकर झुनझुनवाला विद्यालय में इलाज के लिए शिफ्ट करा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों   को मालूम हुई थोड़ी देर के लिए माहौल मैं अफरा-तफरी वा चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया जिस व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमित के लक्षण आए हैं उस के घर में चार भाइयों समेत उसके पिताजी भी साथ में रहते हैं जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जाती है यह व्यक्ति सामाजिक और राजनीतिक होने के कारण इसका लोगों से मिलना जुलना बना रहता था। सूत्रों के मुताबिक़ संक्रमित मरीज की पत्नी का 2 साल पहले देहांत हो चुका है। फिलहाल देखने वाली बात यह है कि जब उसका भाई इ दिल्ली से वापस आया तो उसकी जांच हुई कि नहीं हुई यह भी एक सवाल खड़ा करता है। सूत्रों की मानें तो यह परिवार जहां रहता है उसके दाएं बाएं के रहने वाले लोगों का घर एक दूसरे से बहुत ही सटा है। ग्रामीणों के मुताबिक खबर यह भी निकल कर सामने आ रही है कि जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । वह सराय भनौली के लोकल डॉक्टर और मेडिकल स्टोरों पर जाकर खांसी व बुखार की दवाइयां लेते हुए देखा गया है ऐसा कहना है गांव के लोगों का। प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और उच्च अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्यवाही करने के लिए तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ