लॉक डाउन से परेशान अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन ने दी आर्थिक मदद।

अक्षय मेल/मुसाफिरखाना
 केंद्र सरकार द्वारा अचानक लॉक डाउन घोषित करने से हर रोज कमाने खाने वाले व्यक्तियों के जीवन पर गहरा असर पड़ा । इस लॉक डाउन ने जहां श्रमिकों की कमर तोड़ दी वही निचली अदालतों में काम करने वाले अधिवक्ताओं को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ी । 
लगभग ढाई महीने चले इस लोग डाउन में अधिवक्ताओं के दैनिक खर्चो की आपूर्ति को पूरी तरह से बाधित कर दिया । ऐसे में अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की सरकारी सहायता ना मिलने से मायूसी छा गई । इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट के दिशा निर्देश बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को मिलते रहे लेकिन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने अधिवक्ताओं की मदद करने से भी इनकार कर दिया । निचली अदालतों में काम करने वाले वकील और मुंशीयो की माली हालत बिगड़ गई । इस बिगड़ी हुई आर्थिक हालत हो संभालने का काम बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के अध्यक्ष बलदेव बख्श सिंह और सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने किया।

अमेठी जनपद की अधिवक्ताओं के संगठन बार एसोशिएशन  मुसाफिरखाना द्वारा लॉक डाउन  से परेशान अपने अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। उन्होंने संगठन के सभी लोगों को आर्थिक मदद करते हुए दो ₹2000 की धनराशि वितरित की है। 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह और सचिव्  सुनील कुमार श्रीवास्तव ,अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव व सचिव गायत्री प्रसाद पांडे ने राशि वितरित की। दीवार को 50 अधिवक्ताओं को ₹2000 धनराशि दी गई शेष अधिवक्ताओं को आगामी दिनों में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ।
आर्थिक मदद प्राप्त होने से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है अधिवक्ताओं ने बार के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का इस कृत्य के बाबत हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ