दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर थाना क्षेत्र के रतनपुर तेंदुआ में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर काम कर रहे किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले से किसान बुरी तरह घायल हो गया। आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह किसान को बचाया ।
कर रहा था खेत पर काम
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कूरेभारी (बरहुपुर) निवासी 32 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह "रिंकू" पुत्र सूर्यभान सिंह पर गांव के बाहर रतनपुर तेंदुआ पर अपने नलकूप के पास खेत में काम करने के दौरान हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित को सांड ने कई बार अपने सींगों में उठाकर जमीन पर पटका. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना का पता चलते ही गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह "रिंकू" को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे।
घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए घायल के पिता सूर्यभान सिंह ने बताया कि रतनपुर तेंदुआ में इस समय एक खूनी सांड का आतंक इतना बढ़ गया है कि आये दिन इस तरह की घटनायें होना आम बात हो गयी। यही नहीं उस सांड ने कई लोगों को घायल कर दिया है, अक्सर लोगों को इन जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए रात भर जाग कर खेतों की रखवाली करना पड़ता है।स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस बारे में सम्बंधित अधिकारीयों से शिकायत के बाद भी खूनी आवारा सांड के संबंध में कोई भी कार्यवाई नहीं की गई। जिसके चलते स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन के प्रति खासा रोष व्याप्त है।क्षेत्र के कूरेभारी (बरहुपुर) निवासी 32 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह "रिंकू" पुत्र सूर्यभान सिंह पर गांव के बाहर रतनपुर तेंदुआ पर अपने नलकूप के पास खेत में काम करने के दौरान हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित को सांड ने कई बार अपने सींगों में उठाकर जमीन पर पटका. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना का पता चलते ही गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह "रिंकू" को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे।

0 टिप्पणियाँ