मानसिक मंदित एवं मासिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन करे आवेदन। आवेदन की अन्तिम तिथि 30 जून

मानसिक मंदित एवं मासिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन करे आवेदन।


आवेदन की अन्तिम तिथि 30 जून

*नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षयमेल समाचार पत्र रायबरेली*


रायबरेली 22 जून, 2020
उ0प्र0 में मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों को अनुदान दिये जाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद के स्वैच्छिक संगठन जो निशःक्तजन अधिनियम 1995 एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अन्तर्गत पंजीकृत हो एवं मानसिक मंदिता के क्षेत्र में अनुभव तथा उक्त योजना हेतु पात्रता रखते हों। इस सम्बन्ध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट नचीकण्हवअण्पद से आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र से सम्बन्धित दिशा-निर्देश व आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जनपद के इच्छुक स्वैच्छिक संगठन अपना आवेदन-पत्र विभाग द्वारा दी गयी गाइड लाइन के अनुरूप तैयार कर 03 प्रतियों में दिनांक 30 जून तक कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकासभवन रायबरेली स्थित भूतल में प्राप्त करा सकते हैं। प्राप्त प्रस्तावों को परीक्षणोंपरान्त अग्रिम कार्यवाही हेतु निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0, लखनऊ को प्रेषित कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ