एहतियात के साथ फरीदाबाद खुला लोचन गंज सील
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
रिपोर्टर महमूद अहमद
फूलपुर --- नगर पंचायत फरीदाबाद में बीते एक जून को मुंबई से लौटे दो सगे भाइयों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर स्थानीय प्रशासन ने प्रतापपुर रोड कोतवाली के सामने से लोचनगंज तक हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया था इसी बीच चार दिन पूर्व लोचन गंज का मिंटू पुत्र रामलाल पॉजिटिव पाया गया जो स्थानी प्रशासन के गले की फास बन गया फरीदाबाद के निवासी व दुकानदार इस सोच मे पड गये की आप तो 44 दिन झेलना पड़ेगा कल से ही एसडीएम व सीओ स्थानी निवासियों व दुकानदारों का हित ध्यान में रख कर उच्च अधिकारियों से चर्चा करने के उपरांत शुक्रवार दोपहर एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी तथा कोतवाल फूलपुर बृजेश सिंह ने मौका मुअइना कर फरीदाबाद के अंतिम छोर से ले कर लोचन गंज 21 दिन के लिए सील कर दिया तथा फरीदाबाद को कोतवाली गेट से फिलहाल पैदल व दोपहिया वाहनों हेतु खोला गया जबकि दुकानदारों को सामने रस्सी बांधने माक्स लगाने और भीड़ न लगाने की हिदायत के साथ दुकान खोलने का आदेश दिया

0 टिप्पणियाँ